बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह अध्यक्ष बनने के बाद संघ की शरण में पहुंच गए हैं। शाह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में शाह और भागवत के बीच आगामी विधानसभा चुनावों पर बात हुई। शाह और भागवत के बीच ये मीटिंग करीब 75 मिनट चली। इस मीटिंग में मोहन भागवत के अलावा संघ में दूसरे नंबर के शीर्ष नेता भैयाजी जोशी भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक संघ में एक धड़ा अमित शाह को बीजेपी का अध्यक्ष बनाए जाने से खुश नहीं था। ये धड़ा नहीं चाहता था कि देश का प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष एक ही प्रदेश से हों। संघ ने बीजेपी अध्यक्ष के लिए जेपी नड्डा के नाम को आगे बढ़ाया था। लेकिन मोदी के करीबी शाह ने इस खेल में बाजी मार ली। बताया जाता है कि इस घटनाक्रम से संघ के भीतर पैदा हुई नाराजगी को दूर करने के मकसद से शाह ने आरएसएस प्रमुख से मुलाकात की। इससे पहले शाह के अध्यक्ष बनने के बादपहली बार नागपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका शानदाद स्वागत किया। इसके बाद शाह ने दीक्षाभूमि स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।