दिल्ली बीजेपी के नेता रामवीर विधूड़ी ने ये कहकर सनसनी फैला दी है कि आम आदमी पार्टी के 7 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। विधूड़ी ने कहा कि अगर पार्टी कहे, तो हम 24 घंटे में दिल्ली में सरकार बना लेंगे। विधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से उनकी पार्टी के 7 विधायक नाराज चल रहे हैं और ये सभी हमारे संपर्क में हैं। विधूड़ी ने कहा कि हमें तो बस अपने आलाकमान की हां का इंतजार है। यदि आलाकमान हमसे कहता है, तो हम 24 घंटे के अंदर दिल्ली में सरकार बना लेंगे। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली में सरकार बनाने के लिए संख्या बल की दिक्कत नहीं है। हमारे पास पूरी संख्या में विधायक हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।