उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे मोहनलालगंज में कथित तौर पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या के मामले में घिरती नजर आ रही सरकार के बचाव में सपा प्रमुख मुलायम सिंह उतरे। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में महिलाओं उत्पीड़न की घटनाएं दूसरे राज्यों से कहीं ज्यादा कम है। सपा प्रमुख ने मोहनलालगंज में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या के मामले में कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा और जो भी कड़ी कार्यवाही की जरूरत होगी सरकार करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।