दिलीप पांडे के बचाव में उतरी ‘आप’
(India)
विवादित पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार प्रवक्ता दिलीप पांडे के बचाव में पूरी आम आदमी पार्टी उतर आई है। पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिलीप पांडे पर लगाए गए आरोपों को गलत ठहराया। आप के नेताओं ने इसके साथ ही बीजेपी पर आरोपों की बौछार भी की। विवादित पोस्टर मामले दिलीप की गिरफ्तारी को मनीष सिसोदिया ने बीजेपी की साजिश करार दिया। सिसोदिया ने बीजेपी पर जबर्दस्ती दिलीप को गिरफ्तार करवाने का आरोप लगाया। वहीं, संजय सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इस तरह की राजनीति चली तो पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधने का भी मौका नहीं छोड़ा। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली की मोदी सरकार गुजरात स्टाइल में काम कर रही है। गुजरात में इसी तरह निर्दोषों को फर्जी मामलों में पकड़कर बंद किया जाता रहा है, फर्जी एनकाउंटर किया जाता रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।