महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी मनसे
(India)
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आगामी विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनसे के वरिष्ठ नेता और पार्टी विधायक प्रवीण दारेकर ने कहा कि राज ठाकरे महाराष्ट्र के विकास के लिए तैयार किए जा रहे ब्लू प्रिंट के आधार पर लोगों का जनादेश पाने का दावा करेंगे। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे पहले ही चुनाव ना लड़ने की खानदानी परंपरा को तोड़ते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।