(MADHYAPRADESH, India)
इस साल नवंबर में दिल्ली में प्रस्तावित विश्व हिंदू समिट के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में तोगडिया ने कहा कि आप गुजरात भूल गए होंगे पर आपको मुजफ्फरनगर याद होगा। गौरतलब है कि गुजरात और मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में ज्यादातर मुस्लिम मारे गए थे। तोगडिया ने कहा कि अगर आप हनुमान की पूछ में आग लगाओगे तो लंका जल जाएगी। गोधरा की घटना के कारण गुजरात दंगे हुए। हिंदू युवती से रेप की कथित घटना के चलते मुजफ्फरनगर दंगे हुए। तोगडिया ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वालों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न लें। हिंदू भी ईंट और पत्थर उठा सकता है। तोगडिया ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले से मुगलकाल की याद ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यकों की सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न की जाए। वे भी ईंट और पत्थर उठा सकते हैं। तोगडिया ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर सरकार आतंकियों पर कार्रवाई करने से बच रही है। तोगडिया ने हमले में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे चलाने और मामले की जांच के लिए केन्द्रीय टीम भेजने की मांग की। मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद से वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात पर तोगडिया ने कहा कि जो कोई भी कश्मीर को बांटने की बात करता है उस पर राजद्रोह का केस होना चाहिए। बालताल बेस कैंप में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 40 लोग घायल हो गए थे। हिंसा उस वक्त भड़की थी तब खच्चर चलाने वालों और लंगर लगाने वालों के बीच झड़प हो गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।