दिल्ली में कामकाज की गुजरात शैली दोहरा रही है भाजपा : आप
(DELHI, India) आप नेता और दल की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘भाजपा दिल्ली में भी गुजरात शैली की तरह कार्य करने का प्रयास कर रही है। गुजरात में भी पुलिस ने अपने विरोधियों को दबाने के लिए इसी तरह के तरीके इस्तेमाल किए और निर्दोषों को फंसाया।’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले आप के दिल्ली सचिव और पार्टी के चार अन्य कार्यकर्ताओं को कथित रूप से लोगों को भड़काने और कांग्रेस विधायकों के खिलाफ उनके क्षेत्र में भड़काउ संदेशों वाले पोस्टर चिपकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सिंह ने कहा कि पांडे को बिना किसी ठोस सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया। आप विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि शुरू में दो पार्टी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं का नाम लेने पर मजबूर किया गया। सिसोदिया ने कहा, ‘दिलीप पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पोस्टर को अमानतुल्ला ने लगाया था।’ उन्होंने कहा कि एक ईमेल में पोस्टर पर छपा संदेश पांडे को साथ में भेजा गया था और पुलिस द्वारा इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार करना अनुचित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।