उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव: अब तक 12 % मतदान
(UTTARANCHAL, India) उत्तराखंड की तीन विधान सभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में अब तक 12% मतदान हो चुका है. भारी सुरक्षा व्यवस्था और बारिश के बीच जारी मतदान में मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कुल 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. चुनाव आयोग के अनुसार 11 बजे तक डोईवाला में 8%, धारचूला में 10% और सोमेश्वर में 7% मतदान हो चुका है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।