कांग्रेस में बगावत के सुर तेज, असम में 32 विधायकों का इस्तीफा
(DELHI, India) असम में कांग्रेस के 32 विधायकों ने तरुण गोगोई सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उधर, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। विधायकों के इस्तीफे बाद से असम में कांग्रेस की तरुण गोगोई सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। इनमें एक मंत्री भी शामिल हैं। कांग्रेस के ये विधायक मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काम से नाखुश थे और उनको उनमें विश्वास नहीं रहा है। गौरतलब है कि हेमंत विश्वास की अगुवाई में विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ में राज्यपाल से मुलाकात की। इन विधायकों ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।