कांग्रेस में फूटी बगावत और तेज होती जा रही है। लोकसभा चुनाव की हार से पार्टी अभी उबर भी नहीं पाई थी कि विधानसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों असम, महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में नेतृत्व संकट का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में नारायण राणे का इस्तीफा, हरियाणा मे सांसद बीरेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बयानबाजी, जम्मू कश्मीर में पूर्व सांसद लाल सिंह का पार्टी से इस्तीफा दे राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ मोर्चा बंदी और असम में मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के खिलाफ विधायकों की बगावत ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी के तीन विधायकों ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का एलान कर दिया। अब पार्टी आलाकमान अब सकते में है की आखिर इन बगावतों को काबू में कैसे किया जाए वहीं कार्यकर्ताओं का भरोसा भी पार्टी में बरकरार कैसे रखा जाए इस पर भी मंथन हो रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।