महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव के दिन नजदीक आने के साथ ही सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में उठापटक तेज हो चली है। सीएम पृथ्वीराज चव्हाण से नाराज चल रहे उद्योग मंत्री नारायण राणे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले, उन्हें मनाने की सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। राणे ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया हैै। दूसरी ओर राणे ने साफ किया है कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे। महाराष्ट्र की राजनीति में राणे का कोंकण इलाके में खासा असर है। वे राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राणे खुद को सीएम का उम्मीदवार पेश करते आए हैं और इसके लिए कई बार रुठे भी हैं। इससे पहले राणे 2005 में शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन शिवसेना से भी उनके रिश्ते बेहद खराब हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।