तरुण गोगोई सरकार पर मंडराया खतरा
(India)
असम में कांग्रेस की तरुण गोगोई सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस के 32 विधायकों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है, इनमें एक मंत्री भी शामिल है। कांग्रेस के ये विधायक मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काम से नाखुश थे और उनको उनमें विश्वास नहीं रहा है। गौरतलब है कि हेमंत विश्वा की अगुवाई में विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफत में राज्यपाल से मुलाकात की। इन विधायकों ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हेमंत विश्वा काफी पॉवरफुल मिनिस्टर माने जाते हैं। वो असम के शिक्षा मंत्री हैं उनकी अगुवाई में कांग्रेस के विधायक लगातार गोगोई को हटाने की मांग कर रहे हैं। हेमंत बिश्वा शर्मा ने कहा है कि मैंने अंतर आत्मा की आवाज सुनकर इस्तीफा दिया है। सभी विधायकों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। हालांकि खबरों के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का समर्थन कर रहे हैं।पार्टी ने पूरे मामले को सुलझाने के लिए सीपी जोशी और खड़गे की कमेटी बनाई है। बता दें कि असम में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही बागी विधायक आलाकमान से नेतृत्व बदलने की मांग कर रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।