आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। केजरीवाल ने उपराज्यपाल से दिल्ली में जल्द से जल्द फिर से चुनाव कराने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के कई विधायक केजरीवाल के साथ थे। उपराज्यपाल से मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम लोगों ने उपराज्यपाल को बताया कि दिल्ली में सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए फिर से चुनाव कराया जाए। सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल ने कहा है कि वो चुनाव पर बीजेपी से संपर्क करेंगे और राष्ट्रपति को इस संबंध में एक रिपोर्ट सौंपेगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।