(DELHI, India)
पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए मोदी ने हाल के लोकसभा चुनावों का जिक्र किया और कहा कि पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार को जनमत मिला है जिसने लोगों की उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार को बहुमत मिला है। भाजपा नीत सरकार के शासन संभालने के बाद लोगों को लग रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को लेकर उम्मीद है। अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनावों में मोदी के नेतृत्व में भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी को जीत के विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुक्त महाराष्ट्र के लिए एकजुट होना चाहिए। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने हैं। राज्य भाजपा के अध्यक्ष देवेन्द्र फड़णविस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी की वार्तालाप के बारे में कहा कि वह आए, वह बोले, उन्होंने जीत लिया। राज्य भाजपा के एक प्रवक्ता ने बैठक के बाद कहा कि मोदी ने पार्टी की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र में भाजपा नीत सरकार के कामकाज के बारे में हमारा विचार भी जानना चाहा। प्रवक्ता ने कहा कि वह चाहते थे कि अंतिम पंक्ति में बैठे लोग आगे आएं और वार्तालाप में शिरकत करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।