(DELHI, India)
केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक के बाद उमा ने संवाददाताओं से कहा कि गंगा के पुनर्जीवन के लिए गठित अनौपचारिक समूह असाधरण रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हम अबतक की प्रगति के अनुसार आगे बढे तो नमामि गंगे परियोजना अक्टूबर तक शुरू हो सकती है। इसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय, नौवहन मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय शामिल है। केंद्र सरकार ने इस सप्ताह केंद्रीय बजट में ‘नमामि गंगे’ नामक गंगा सरक्षण समेकित कार्यक्रम के लिए 2037 करोड़ रूपए आवंटित किया। उमा भारती ने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों का अनौपचरिक समूह गंगा के प्राचीन वैभव को वापस लाने के मिशन को पूरा करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि हमारा इरादा गंगा कार्ययोजना की विफलता जैसी अतीत की गलतियों को सही करना है। गंगा बेसिन प्राधिकरण के तहत क्या काम किया गया?
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।