काटजू के बयान पर मुझे कुछ नहीं कहनाः पूर्व PM मनमोहन सिंह
(DELHI, India) काटजू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि पूर्व कानून मंत्री एच आर भारद्वाज इस मुद्दे पर सबकुछ बोल चुके हैं मेरे पास और कुछ बोलने के लिए नहीं है, गौरतलब है कि काटजू ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया था, काटजू ने दावा किया था कि तमिलनाडु के एक जिला अदालत के जज पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप होने के बावजूद उसे मद्रास हाई कोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।