गठबंधन को लेकर राजद में तेज हुए बगावत के सुर....
(BIHAR, India) जेडीयू के साथ प्रस्तावित गठबंधन को लेकर राजद में भी बगावत के सुर उभरने लगे हैं। राजद के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा ही की इस मामले में पार्टी के विधायकों की ना तो राय ली गई ना ही उनसे कोई मशवरा किया गया। उन्होंने ने कहा की जेडीयू और राजद दोनों हारे हुए दल हैं और इनके मिलने से क्या होगा यह भविष्य ही बतायेगा। वहीँ राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा की गठबंधन के फैसला दल के नेता करेंगे। इसमें किसी के व्यक्तिगत राय की कोई गुंजाइश नहीं है। साथ ही सिद्दकी ने इशारों में यह भी कह दिया कि जिसे पार्टी का फैसला मंजूर नहीं वो की भी जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।