(DELHI, India)
सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई मुकदमों की सुनवाई की फीस,,,सुप्रीम कोर्ट ने अपने मुकदमों की सुनवाई के लिए फीस बीस गुना तक बढ़ा दी है. अब रिट याचिका दायर करने के लिए याचिककर्ता को 50 रूपये की जगह कोर्ट फीस के रूप में 500 रूपये देने होंगे और आपराधिक रिट याचिका के लिए कोई फ़ीस नहीं है, शपथ पत्र के साथ 2 रूपये की फीस लगाई जाती है पर अब शपथ पत्र के साथ 20 रूपये की फ़ीस लगानी होगी, चुनाव याचिकाओं पर भी अब धरोहर राशि के रूप में 20,000 की जगह 50,000 की धरोहर राशि जमा कराना होगा. संशोधित दरें 14 अगस्त से लागू होंगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।