रोजेदार के मुंह में जबरन रोटी ठूंसने वाले शिवसेना सांसद ने माफी मांगी
(DELHI, India) विचारे ने कहा कि अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। ठाणे से सांसद विचारे ने कहा कि मुझे यह नहीं जानकारी थी कि वह मुस्लिम है और उसका रोजा था। हम दुखी हैं कि यह घटित हुआ। हमें सभी समुदायों के लोगों ने वोट दिया है। हम बतौर सांसद इफ्तार में शामिल होते हैं। विचारे को वीडियो में मुस्लिम रोजेदार को जबरन रोटी खिलाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। गौरतलब है कि विचारे पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं। शिवसेना के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश है। हालांकि ठाकरे ने यह भी कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा का समर्थक होने के बावजूद शिवसेना दूसरे धर्मो से घृणा नहीं करती।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।