(DELHI, India)
दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से यहां आए राहुल हाल के चुनावों में कांग्रेस के समर्थन के लिए मतदाताओं का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद करने के लिए जगदीशपुर ब्लाक के बाबूपुर सरैया गांव, जामो ब्लाक के गौरी दुबे का पुरवा और नसीराबाद ब्लाक के बंसी ठौरी गांव गये। कांग्रेस नेता ने बाबूपुर सरैया और गौरी दुबे का पुरवा गांवों में सौर ऊर्जा चालित जल टैंक लगवाने का वायदा किया। राहुल गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के गौरा में कांग्रेस नेता जंग बहादुर सिंह के घर गये। वह सिंह के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त करने गये थे। सिंह के बेटे दद्दन सिंह की 14 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अमेठी पहुंचने पर स्थानीय विधायकों मोहम्मद मुस्लिम और राधे श्याम कन्नौजिया ने इन्हौना और जगदीशपुर में समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। राहुल के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष शनिवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात में वह मुंशीगंज गेस्ट हाउस में ठहरेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।