अमेठी महाराष्ट्र सदन में रोजेदार कर्मचारी के मुंह में शिव सेना सांसद के रोटी ठूंसने की घटना पर शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और शिव सेना पर तीखा हमला बोला। अमेठी दौरे पर गए राहुल ने इसे बीजेपी, आरएसएस और शिव सेना की विचारधारा करार देते हुए कहा कि दोनों पार्टियों यही करती रही हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे थे। उनसे जब पत्रकारों ने रोजेदार कर्मचारी के मुंह में रोटी ठूंसने की घटना पर सवाल किए तो राहुल ने खुलकर बीजेपी और शिवसेना को निशाने पर ले लिया। राहुल ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर बीजेपी और शिवसेना को दोषी ठहराया। राहुल गांधी ने कहा कि इस घटना से शिवसेना और बीजेपी की विचारधारा का पता चलता है। राहुल ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना की विचारधारा लोगों के साथ जबर्दस्ती की रही है, जो बेहद खतरनाक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।