सहारनपुर में एक धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर शनिवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने इस हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश करार दिया है। इस बीच सहारनपुर हिंसा को लेकर अखिलेश सरकार पर केंद्र ने दबाव बढ़ा दिया है। सहारनपुर सांप्रदायिक दंगे की आग में बुरी तरह से जल रहा है, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय भाजपा सांसद राघव लखन पाल ने आरोप लगाया कि दंगे के पीछे कांग्रेस नेता इमरान मसूद और सपा नेता पप्पू अकरम हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने सहारनपुर के बेकाबू हालत को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत कर उन्हें हालात से रूबरू कराया है। राघव लखन पाल ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की और शांति बहाली के लिए केंद्र की ओर से अर्धसैनिक बल भेजे जाने की पेशकश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने यह कहकर पेशकर ठुकरा दी कि सहारनपुर में हालत अब सामान्य हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।