समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने तय कर लिया है कि अपने जीते जी वह तीसरी पीढ़ी का भी भविष्य संवारेंगे। इसी के चलते उन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट से तेज प्रताप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए अपने पोते तेजप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। वह सपा मुखिया के भतीजे दिवंगत रनवीर सिंह यादव के बेटे हैं। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी और आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़े और जीते थे। बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 12 विधानसभा सीटों के भी उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट के कई दावेदार माने जा रहे थे, इनमें मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव के नाम पर भी विचार हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।