कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए नेता विपक्ष पद को लेकर कांग्रेस के खिलाफ अपनी राय दे रहे हैं। रोहतगी ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस इस पद की हकदार नहीं है। रोहतगी की राय पर नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, अटॉर्नी जनरल की राय की इतनी अहमियत नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अपनी राय दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।