(DELHI, India)
राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, ‘चूंकि गडकरी ने स्वयं इंकार किया है, हमें इस बारे में कुछ नहीं कहना है।’ गृह मंत्री से पूछा गया था कि क्या गृह मंत्रालय कोई जांच शुरू करेगी। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के तीन मूर्ति लेन स्थित आवास पर बेडरूम में उच्च क्षमता के सुनने में सक्षम उपकरण पाये गए थे। गडकरी ने रविवार को इन खबरों को अटकल करार देते हुए खारिज कर दिया था। इस विषय पर विवाद जारी रहने के बीच गडकरी ने आज स्पष्ट किया कि उनके आवास पर कोई जासूसी करने वाला उपकरण नहीं पाया गया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पहले की तरह मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे आवास पर कहीं भी कोई उपकरण नहीं पाया गया।’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा था कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि कथित जासूसी प्रकरण से राजग सरकार के मंत्रियों में आपसी विश्वास की कमी प्रदर्शित होती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।