(DELHI, India)
ट्रेन 20 राज्यों में 57 रेलवे स्टेशनों पर रूकेगी। अगले साल छह फरवरी को ट्रेन गुजरात के गांधीनगर में अपनी यात्रा खत्म करेगी। तीन मंत्रालयों रेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण एवं वन ने मिलकर साइंस एक्सप्रेस ट्रेन पर काम किया है और इनसे जुड़े तीनों मंत्री आज ट्रेन को रवाना करने के लिए मौजूद थे। ट्रेन देश की जैव विविधता और वनस्पति एवं जीवों को लेकर सूचनाओं के प्रसार का एक विशिष्ट मंच है। इसमें जानवरों की तस्वीरों के साथ उनसे जुड़ी सूचनाएं भी दी जाएंगी जिनमें उनके आवास एवं खान पान की आदतें शामिल हैं। ट्रेन देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी क्षेत्र की यात्रा करेगी लेकिन इसके कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के राज्य शामिल नहीं हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।