उपचुनाव में भाजपा नहीं देगी सांसद पुत्रों को टिकट
(India)
21 अगस्त को होने वाले बिहार विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी नेता पुत्रों या नेता के संबंधियों को तवज्जो नहीं देने जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि उपचुनाव के लिए उन्हें कैंडिडेट नहीं बनाया जाएगा, जिनके पिता संसद में हैं। 21 अगस्त को बिहार में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउदीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया में उपचुनाव होने हैं। इनमें से चार सीटों के पूर्व विधायक सांसद बन चुके हैं। ये चारों बीजेपी के हैं। मोहनिया से छेदी पासवान छपरा से जनार्दन सेगरीवाल, नरकटियागंज से सतीश दूबे और हाजीपुर से विधायक नित्यानंद राय सांसद बन चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।