केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ा
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के पांच महीने बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में आवंटित सरकारी फ्लैट खाली कर दिया। केजरीवाल फिर गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित घर में रहने के लिए चले जाएंगे।मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद केजरीवाल पर तिलक लेन स्थित घर खाली करने के लिए दबाव था। उन्होंने बेटी की पढ़ाई का हवाला देते हुए सरकारी आवास में रहने की मियाद बढ़वा ली थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी थी कि जुलाई अंत तक वह घर खाली कर देंगे तब तक बाजार की रेट के हिसाब से किराया देते रहेंगे।अब केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के नाम पर आवंटित सरकारी अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे। केजरीवाल की पत्नी वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी हैं। केजरीवाल अपनी पत्नी,दो बच्चों और अपने माता-पिता के साथ कौशांबी स्थित अपार्टमेंट में रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी सेंट्रल दिल्ली के हनुमान रोड स्थित दफ्तर को अपने पास रखेगी। इलाके से केजरीवाल के विधायक होने के कारण दफ्तर को घर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के सेंट्रल ऑफिस को संजय सिंह और गोपाल राय जैसे वरिष्ठ नेताओं और वॉलंटियर्स के लिए घर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।