(BIHAR, India)
माना जा रहा है कि आज इस गठबंधन का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही मुंबई से पटना लौटे हैं और वह दोपहर 2.30 बजे इस महागंठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। गौर हो कि दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जदयू और राजद चार-चार सीटों पर तथा कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लडेगी। बिहार की दस विधानसभा सीटों नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउदीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया पर आगामी 21 अगस्त को उपचुनाव होना है। पूर्व में इन सीटों में से छह भाजपा, तीन राजद और एक जदयू के पास थी। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में अपनी भारी जीत से उत्साहित भाजपा के इन दस सीटों में से नौ पर स्वयं और एक पर अपने घटक दल लोजपा के साथ आपसी तालमेल के साथ लड़े जाने की संभावना है। इस बार का चुनाव दिलचस्प इसलिए है क्योंकि बीजेपी और लोजपा एक तरफ है जिन्हें जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन से चुनावी समर में भिड़ना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।