यूपीएससी मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जावड़ेकर ने दिया जल्द समाधान का भरोसा
(DELHI, India) संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सी-सैट के मुद्दे पर जदयू सहित विपक्ष के कई दलों ने सरकार को घेरते हुए उस पर फैसले को टालने का आरोप लगाया और इसके तत्काल समाधान की मांग की जबकि सरकार ने सदन को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर गौर करके जल्द निर्णय किया जाएगा। राज्यसभा में जदयू के शरद यादव ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन में बयान दिया था कि यूपीएससी मुद्दे का समाधान सात दिनों के भीतर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री को बयान दिये हुए छह दिन हो गये हैं और सरकार को बताना चाहिए कि क्या वह कल तक इसका समाधान निकाल लेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।