नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया और राहुल ने दी हाईकोर्ट में समन के खिलाफ अर्जी
(DELHI, India) दरअसल पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में राहुल और सोनिया गांधी को आरोपी बनाते हुए 7 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया था। मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा, सैम पित्रोदा, ऑस्कर फर्नांडिस और सुमन दूबे को भी पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। राहुल और सोनिया की अर्जी पर अब शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। गौर हो कि कांग्रेस के सोनिया और राहुल समेत कुछ नेताओं पर आरोप है कि नवंबर, 2012 में नेशनल हेराल्ड के प्रकाशक एसोसिएट जर्नल को 90 करोड़ रुपये का ब्याज रहित कर्ज दिया गया था और नियमों के मुताबिक राजनैतिक पार्टी इस तरह का कर्ज नहीं दे सकती। हालांकि इस मामले में कांग्रेस ने कहा है कि कर्ज सभी कानूनों का पालन करते हुए दिया गया है। कांग्रेस को राजनीतिक पार्टी होने के नाते चंदे पर आयकर से छूट प्राप्‍त है। ऋण लेने के बाद एसोसिएट जर्नल का अधिग्रहण यंग इंडिया नाम की एक नई कंपनी ने कर लिया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 76 फीसदी हिस्सेदारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।