पुणे भूस्खलन: राजनाथ ने पूरी मदद का आश्वासन दिया
(DELHI, India) इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है। सिंह ने हादसे की जगह का दौरा किया और मृतकों में प्रत्ये के परिजनों को प्रधानमंत्री कोष से दो लाख रुपये की सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक मंदिर सहित करीब 45 घर इस भूस्खलन के प्रभाव से तबाह हो गए। मैंने केंद्र की ओर से शोकसंतप्त परिवारों को संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जबतक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक भूस्खलन के कारणों के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला अधिकारियों ने कहा कि मलबे के अंदर से दो और शवों को निकाला गया है। इसी के साथ भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है। इस हादसे में आधा मालिन गांव मलबे की चपेट में आया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।