(DELHI, India)
इस दौराना दोनों पक्षों ने सुरक्षा और ऊर्जा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ‘बदलाव वाले पहल’ पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली, जिसके बाद दोनों देशों के ऊर्जा एवं व्यापार सहित विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई। वार्ता से पहले केरी ने वाणिज्य सचिव पेन्नी प्रीत्जेकर के साथ वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री की राजनीतिक स्तर पर यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से दो महीने पहले हुई इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में जोश भरना है जो संप्रग सरकार के अंतिम साल में गति खोती प्रतीत हो रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।