भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की घोषणा की
(India)
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को देश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। बिहार, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने भी इन नामों पर अंतिम मुहर लगा दी। पार्टी ने बिहार में रश्मि वर्मा को नरकटियागंज से टिकट दिया है। जबकि रामप्रीत पासवान को राजनगर, रामनिवास को जाले, कन्हैयासिंह को छपरा, अवधेश कुमार को हाजीपुर, राकेश सिंह को मोहिउद्दीनगर, नभय चैधरी को भागलपुर, रामनारायण मंडल को बांका और निरंजन राम को मोहनिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मध्यप्रदेश में पार्टी ने संजय पाठक, प्रणव पांडेय और गोपाल परमार को टिकट दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।