‘आजकल रेप का आरोप लगाना बन गया है फैशन’
(India)
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे मॉडल रेप केस में खुलकर डीआइजी सुनील पारस्कर के समर्थन में उतर आए हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में उन्होंने कहा है कि आजकल रेप का आरोप लगाना एक फैशन बन गया है। उद्धव ने डीआइजी पर आरोप लगाने वाली मॉडल पर सवाल खड़ा किया है कि आखिर छह माह बाद उसने क्यों इस तरह का मामला दर्ज कराया है। अपने संपादकीय में उन्होंने लिखा है कि मॉडल के आरोप से कोई खलनायक नहीं बन गया है। उद्धव ने संपादकीय में लिखा है कि सभी जानते हैं कि एक मॉडल की पृष्ठभूमि किस तरह की होती है। ऐसे में किसी पर आरोप लगाना एक फैशन हो गया है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या मॉडल को उसके साथ बलात्कार होने की जानकारी छह माह के बाद हुई जो उसने अब इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।