आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मांग की कि दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न विभागों में धन खर्च करने में कथित अनियमितता को लेकर कैग की टिप्पणी के चलते केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित को बर्खास्त किया जाए। संसद में शुक्रवार को पेश कैग की रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कई अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया है। खासकर 895 अनधिकृत कॉलोनियों का जिक्र किया गया है। जहां सरकार ने सीवर लाइन, पानी की लाइन, सड़क और नाला निर्माण जैसी मूल सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि ये भी जांच किए जाने की जरूरत है कि कागज में जो 3000 करोड़ रुपए मूलभूत सुविधाओं पर खर्च करने का जिक्र है। कहीं उनका घपला तो नहीं कर लिया गया। उन्होंने पूछा कि कैग के मुताबिक करीब 895 कॉलोनियों में सीवर लाइन नहीं हैं और इनमें से करीब आधे में सड़क और नालियां नहीं हैं। ऐसे में ये धन कहां खर्च किया गया। इसकी भी जांच की जानी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।