शत्रुघ्न सिन्हा को कैबिनेट में शामिल होने की आशा!
(India)
कैबिनेट में जगह नहीं बना पाए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कैबिनेट में शामिल होने की आशा है। एक चैनल के कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि किसी को मंत्री बनाना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। मैं उनके फैसले को चुनौती देने वाला कौन होता हूं। हो सकता है कि उन्होंने सोचा हो कि उन्हें मेरी जरूरत नहीं। अगर उन्हें महसूस होगा, तो मैं निश्चित रूप से जिम्मेदारी निभाऊंगा। लेकिन वे मंत्री पद मांगने नहीं जाएंगे। मंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर कहा उन्होंने कहा कि ये तो पता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए लालकृष्ण आडवाणी का समर्थन करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जब संसदीय बोर्ड ने मोदी जी को पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया। तो मैं पार्टी के फैसले के खिलाफ कैसे जाता। आडवाणी पितातुल्य व्यक्ति हैं। जबकि मोदी प्रधानमंत्री हैं। आडवाणी दोस्त, गुरु, दार्शनिक मार्गदर्शक हैं। लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं है कि पीएम के रुप में मोदी अच्छा काम कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।