अमित शाह के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भले ही पार्टी उत्तराखंड उपचुनावों में हार गई हो। लेकिन उसकी भरपाई झारखंड में हो गई है। कभी भाजपा से बगावत कर निकले बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के 11 विधायकों में से 7 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। साल 2009 में झारखंड विकास मोर्चा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 11 सीटों पर कामयाबी मिली थी। इससे पहले प्रदेश में जेडीयू प्रवक्ता प्रमोद मिश्रा, एजेएसयू के उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी ने भी शनिवार को ही भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। मरांडी ने असेंबली कैंपस में कहा कि जो हालात हैं, उनमें भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इससे पहले झारखंड विकास मोर्चा विधायक निर्भय साहाबादी ने भी अपनी पार्टी के 7 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। साहाबादी ने बीजेपी चीफ अमित शाह से मुलाकात कर झारखंड विकास मोर्चा के ज्यादातर विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।