नेपाल में सामाजिक-आर्थिक विकास में पूरा सहयोग करने पर मोदी का जोर
(International) मोदी के दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आज काठमांडो पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों नेताओं के बीच यहां एक पंचसितारा होटल में मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद पांडे ने कहा, ‘बातचीत बड़े ही सौहार्द और मित्रतापूर्ण माहौल में हुई।’ उन्होंने कहा, ‘हमें मिलकर विकास करना है।’ नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ संक्षिप्त भेंट के दौरान पनबिजली क्षेत्र, व्यापार, उर्जा एवं सुरक्षा सहित कुछ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दे भी उठे। मोदी के साथ उनकी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर पांडे ने कहा, ‘वह (मोदी) कम बोलते हैं, लेकिन वह परिणामोन्मुख हैं। मुलाकात के दौरान मुझे लगा कि वह जो कहते हैं वह उस पर अमल करने में यकीन करते हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी और नेपाली विदेश मंत्री पांडे ने नेपाल-भारत सहयोग के तहत चल रही मौजूदा परियोजनाओं को विस्तार देने की जरूरत पर जोर दिया। नेपाल के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में मोदी का दौरा सुखिर्यां बना हुआ है। यहां के अंग्रेजी समाचार पत्र ने लिखा है, ‘मोदी का दौरा नेपाल-भारत संबंधों में एक परिवर्तनकारी मोड़ है।’ मोदी के दौरे को देखते हुए काठमांडो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और यहां के ज्यादातर स्कूलों ने स्वेच्छा से आज और सोमवार को छुट्टी घोषित कर रखी है। बीते 17 वर्षों में नेपाल का आधिकारिक दौरा करने वाले मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।