नटवर की पुस्तक ने कड़वाहट पैदा की : सलमान खुर्शीद
(DELHI, India) पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नटवर सिंह ने जो रूख अपनाया है उससे उन्हें दुख हुआ है। उन्होंने अपने इस पूर्व सहयोगी की आलोचना करते हुए कहा कि नटवर सिंह यह भूल गए कि जिस व्यक्ति को अच्छे वक्त में नेता स्वीकार किया जाता है उसे बुरे समय में भी स्वीकारने की जरूरत है। नटवर ने अपनी पुस्तक ‘वन लाइफ इज नाट एनफ’ के जरिए गहन राजनीतिक विमर्श को जन्म दे दिया है। खासकर 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री का पद नहीं स्वीकारने का मुद्दे को लेकर खूब बहस हो रही है। खुर्शीद ने कहा, ‘हमें अतीत में उनके (नटवर सिंह) मार्गदर्शन से काफी फायदा हुआ। मुझे बहुत दुख हुआ कि हमें अच्छी सलाह और मार्गदर्शन देने वाले व्यक्ति खुद ही यह भूल गए।’ उन्होंने कहा, ‘इससे मुझे काफी दुख हुआ और इस मौके पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस नेतृत्व, काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति हमारा बहुत सम्मान है। जब आप किसी को अपना नेता स्वीकार करते हैं तो यह सिर्फ अच्छे समय के लिए नहीं हो सकता, यह अच्छे और बुरे दोनों समय के लिए होता है।’ खुर्शीद ने कहा, ‘मुझे निश्चित तौर पर बहुत दुख हुआ है और मेरा मानना है कि यह ऐसा मुद्दा है जिससे हमें तेजी से आगे निकलना है और भूलना है क्योंकि ऐसा कुछ हुआ जिसने बहुत, बहुत कड़वाहट पैदा की है।’ नटवर सिंह को लेकर पूछे गए एक सवाल पर खुर्शीद ने कहा कि वह सभी चर्चाओं से अवगत नहीं हैं। सिंह ने किताब में दावा किया है है कि सोनिया ने राहुल के कहने पर प्रधानमंत्री का पद ठुकराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।