(International)
श्रावण अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे धर्मनिष्ठ हिंदू मोदी वहां करीब 45 मिनट तक रहे। श्रावण अष्टमी को अत्यंत पावन माना जाता है और हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। 63 वर्षीय मोदी ने पांचवीं सदी के इस मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद ट्विट किया, पशुपतिनाथ मंदिर में आज सुबह पूजा करके अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं। उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट को 2500 किलोग्राम चंदन दान किया। यह हिंदू मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के पशुपति स्वरूप को समर्पित है। मोदी के दर्शन करने के बाद एक पुजारी ने बताया कि मोदी की विशेष पूजा में 150 पुजारियों ने हिस्सा लिया जिसके दौरान मोदी ने रूद्राभिषेक और पंच अमृत स्नान सम्पन्न किया। भगवा वस्त्र पहने मोदी मंदिर से रूद्राक्ष की माला पहने हुए निकले। प्रधानमंत्री ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा मंदिर अद्वितीय है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।