(TAMILNADU, India)
हंगामे के कारण सोमवार को भी उच्च सदन में प्रश्नकाल नहीं हो पाया। बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में 15 स्वर्ण पदक, 30 रजत पदक और 19 कांस्य पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने भारत को गौरवान्वित किया है। अंसारी ने जैसे ही अपनी बात पूरी की, अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए एक कथित आपत्तिजनक लेख का मुद्दा उठाया और विरोध जताने लगे। इसी बीच, सपा सदस्यों ने यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में सी-सैट का मुद्दा उठाया। माकपा के पी राजीव भी कुछ कहते देखे गए लेकिन हंगामे के कारण उनकी बात सुनी नहीं जा सकी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।