(DELHI, India)
इस साल आखिर तक गोमती नदी की सफाई को लेकर ठोस काम दिखने लगेगा। राजनाथ सिंह ने गोमती नदी को शुद्ध करने का बीड़ा उठाया है। अब तक दो बार केंद्र से अधिकारी आकर गोमती का हाल देख चुके है और यही नहीं पीलीभीत में गोमती के उदगम से लेकर ग़ाज़ीपुर में मिलने तक सभी जगहों का सर्वे हो चुका है। इस काम में उमा भारती का संसाधन मंत्रालय भी जुटा है। दरअसल गंगा के शुद्धिकरण के अभियान में उन नदियों की सफाई पर भी काम होगा जो गंगा से मिलती है इन्ही गोमती भी है। लखनऊ के मेयर कहते है कि अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डी पी आर तैयार हो रही जिसमे प्रोजेक्ट की कॉस्ट से लेकर सभी मुद्दो को शामिल किया जाता है इसी रिपोर्ट से ये भी तय होगा कि किस विभाग को क्या क्या काम सौंपा जाना है। राजनाथ की कोशिश इस साल के अंत तक नज़र आने लगेगी। दूसरी ओर बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ता भी गोमती सफाई से जुड़ने लगे है। इस सिलसिले में गोमती साफ़ करने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता जुटे और तय हुआ के महीने में कम से कम दो बार स्थानीय कार्यकर्ता ये काम करेंगे। गोमती की सफाई को लेकर ना जाने कितने अभियान चलाये गए लेकिन कुछ रोज़ सुर्ख़ियो में रहने के बाद उनकी हवा निकल गयी, अब देश के गृह मंत्री खुद इसमें रूचि ले रहे है तो उम्मीदे काफी ज़्यादा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।