(DELHI, India)
गौर हो कि दिल्ली हाईकोर्ट ने बीते दिनों बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया। यह नोटिस बंद हो चुके समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व हासिल करने में कथित धोखाधड़ी और धन की घपलेबाजी के मामले में जारी किया गया है। इस मामले में इन्हें आज कोर्ट में इसका जबाव देना है। यह नोटिस बंद हो चुके समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व हासिल करने में कथित धोखाधड़ी और धन की घपलेबाजी के मामले में जारी किया गया है। न्यायमूर्ति वीपी वैश ने पांच अगस्त को दोपहर ढाई बजे याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख निर्धारित की है। इससे पहले, नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। निचली अदालत ने कुछ दिन पहले सोनिया-राहुल समेत 6 लोगों को 7 अगस्त को हाजिर होने का आदेश दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।