(DELHI, India)
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर केंद्र की ओर से क्या पहल की गई। शीर्ष अदालत ने आज दिल्ली में विधानसभा निलंबित होने के मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र से यह जानकारी देने को कहा कि राजधानी में नई सरकार के गठन को लेकर उसकी तरफ से क्या कोशिशें की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि विधानसभा कब तक निलंबित रहेगी। उच्चतम न्यायालय ने उचित प्राधिकार से हालात का जायजा लेने और एक मुनासिब समय में दिल्ली विधानसभा को भंग करने पर फैसला लेने को कहा। गौर हो कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार के 14 फरवरी को इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली में विधानसभा निलंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से यह भी साफ करने को कहा कि दिल्ली विधानसभा कब तक निलंबित रहेगी और विधायक कब तक घर बैठे रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने की आप की याचिका को इस उम्मीद के साथ पांच हफ्ते के लिए टाल दिया कि उचित प्राधिकार इस अवधि के भीतर विधानसभा को भंग करने के बारे में फैसला ले लेगा। गौर हो कि केजरीवाल सरकार के इस्तीफे के बाद दिल्ली में अभी राष्ट्रपति शासन लागू है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।