(DELHI, India)
उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल किसी कर्ज को ‘माफ करने’ या ‘‘अंतरित’’ करने का अधिकार है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से पूर्व विधि मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति वीके वैश से कहा कि इस मामले में प्रोसेस का जारी किया जाना स्तब्ध करने वाला है और अनुचित है और न तो तथ्य पर और न ही कानून के आधार पर कोई अवैधता पाई गई। निचली अदालत ने भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर विभिन्न कांग्रेसी नेताओं को सम्मन जारी किया था। स्वामी ने यंग इंडियन द्वारा अब बंद हो चुके दैनिक नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व हासिल करने में धोखाधड़ी और धन की घपलेबाजी का आरोप लगाया है। सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी कोषाध्यक्ष मोती लाल वोरा यंग इंडियन के निदेशकों में शामिल हैं, जिन्हें तलब किया गया है। स्वामी की शिकायत को निरस्त करने की मांग करते हुए गांधी ने कहा कि अंग्रेजी में ‘नेशनल हेराल्ड’, हिंदी में ‘नवजीवन’ और उर्दू में ‘कौमी आवाज’ का प्रकाशन करने वाले एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड ने कांग्रेस पार्टी से 90 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।