जुवेनाइल जस्टिस एक्‍ट में संशोधन की तैयारी, कैबिनेट की बैठक आज
(DELHI, India) बढ़ते यौन अपराध पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। सरकार की कोशिश यह है कि अक्सर तमाम घटनाओं में आरोपियों के नाबालिग होने और कार्रवाई में फंसने वाले पेंच को दूर करना। कैबिनेट की आज की बैठक में जुवेनाइल जस्टिस एक्‍ट में बदलाव संबंधी फैसले पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार जुवेनाइल यानी कि किशोर नाबालिग की परिभाषा को बदल सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो गंभीर अपराधों में शामिल 16 साल से ज्यादा के किशोर बालिग माने जाएंगे। कानून मंत्रालय पहले ही एक्ट में संशोधन को हरी झंडी दिखा चुका है। वहीं, आज संसद में भी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट पर चर्चा हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।