पार्टी मामलों में प्रियंका गांधी के लिए बड़ी भूमिका को लेकर बढते संकेतों के बीच कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व संभालने की बात स्वीकार की। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि गांधी परिवार के सभी तीनों सदस्य नेतृत्व की भूमिका संभालें। पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि देशभर से हर कोई चाहता है कि गांधी परिवार के सभी सदस्यों को राजनीति में आना चाहिए। हम चाहते हैं कि तीनों पार्टी की कमान संभालें। उनसे इलाहाबाद और भोपाल में लगे उन पोस्टरों के बारे में पूछा गया था। जिसमें दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा जल्द सक्रिय राजनीति में शामिल होंगी। गौरतलब है कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी उपाध्यक्ष हैं। मीडिया में प्रियंका के बारे में ऐसी अटकलें हैं कि उनके पार्टी में औपचारिक जिम्मेवारी संभालने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।