कमला बेनीवाल की बर्खास्तगी का मामला गरमाया
(India)
मिजोरम की राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल की बर्खास्तगी का मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस और जदयू ने सरकार पर सवाल उठाते हुए बेनीवाल की बर्खास्तगी को संविधान के विरुद्ध करार दिया है। कांग्रेस ने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन राज्यपाल को हटाना गंभीर मामला है। कांग्रेस नेता मधूसूदन मिस्त्री ने कहा कि ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर किया जा रहा है। साथ ही इसे बदले की भावना के तहत की गई कार्रवाई बताया। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने ट्वीट कर कहा कि राज्यपाल कमला बेनीवाल को हटा दिया गया, तो कुछ ही दिन पहले उनको मिजोरम में स्थानांतरित क्यों किया गया था? यह बदले की भावना से किया गया फैसला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।