‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 72 साल पूरे, संसद में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि
(DELHI, India) सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति हामिद अंसारी ने कहा कि वर्ष 1942 में आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि बापू के आहवान पर स्त्री, पुरूष, बच्चे, बूढ़े सभी इस आंदोलन से जुड़ गए और पांच साल के लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया।
अंसारी ने आजादी के संघर्ष के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा भीषण यातनाएं सहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीदों के सम्मान में सदस्यों ने कुछ पल का मौन रखा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।